“एक पेड़ माँ के नाम”: छावनी परिषद द्वारा वृक्षारोपण व प्लास्टिक मुक्त भारत संदेश

भारत सरकार एव रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस मनाने हेतु छावनी परिषद् कामठी द्वारा १५ फरवरी २०२५ से ०५ जून २०२५ तक विविध जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किये गए. जिसमे मुख्य रूप से “प्लास्टिक मुक्त भारत संकल्पना ” प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए प्लास्टिक का बिलकुल भी उपयोग ना करने हेतु लोगो से आवाहन जनजागृति रैली, पथनाट्य, घर-घर जागरूकता एवं सोशल मिडिया माध्यम द्वारा किया गया. स्कूली छात्रो के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन छावनी परिषद शाला में किया गया. सामान्य नागरिको , स्कूली छात्रों एवं छावनी परिषद कर्मचारियो द्वारा पर्यावरण प्रतिज्ञा ली गई. एकल उपयोग प्लास्टिक को कम करने के लिए सार्वजनिक बैठक और कचरे को कम करने के लिए स्वच्छता कर्मचारियों के लिए पृथक्करण कार्यशाला का आयोजन किया गया. ०५ जून २०२५ “एक पेड़ माँ के नाम ” विश्व जागतिक पर्यावरण दिवस के अवसर पर छावनी परिषद कार्यालय , अस्पताल एव स्कुल में वृक्षारोपण किया गया. जिसमे छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी श्री महेश वड्डे , उपाध्यक्ष श्री कमलकिशोर यादव एव समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।