पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से थे बीमार

नई दिल्ली: गोवा, बिहार, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और मई महीने में उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें पैर, पेशाब, फेफड़ों और किडनी में इंफेक्शन था। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही।उनके निधन की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनके आधिकारिक अकाउंट से दी गई।सत्यपाल मलिक को उनके खुले विचार, ईमानदार छवि और किसान आंदोलन, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर साफ़ बोलने के लिए जाना जाता था।उनकी मौत की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा:> “पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ जननेता सत्यपाल मलिक के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे हमेशा जनहित की बात निर्भीकता से रखते रहे। जननायक जनता पार्टी उनकी बेबाक राजनीति, किसान हितैषी सोच और सादगी को नमन करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।”