राहुल गांधी की बढ़ी लोकप्रियता ,एक सर्वे ने बताया हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी देश के लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है। एक ताजा सर्वे में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के बाद वह दूसरे नंबर पर हैं। एक में बताया गया की मोदी सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर 19 राज्यों में 10 से 19 मई के बीच आयोजित किया गया था।
भाजपा के लिए कर्नाटक में मिली हार के बाद राहत की बात यह है कि सर्वे में शामिल करीब 43 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मोदी सरकार को तीसरा कार्यकाल मिलना चाहिए।


वहीं, 38 प्रतिशत लोग इसमें भरोसा नहीं करते हैं। वहीं, अधिकांश लोग नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं।अगर आज चुनाव होते हैं तो कांग्रेस की स्थिति सुधरती दिख रही है। सर्वे में शामिल 29 प्रतिशत लोग कांग्रेस पार्टी को वोट करने के पक्ष में हैं।वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की सबसे बड़ी पार्टी को सिर्फ 19 प्रतिशत वोट मिले थे। बीते चुनाव की तुलना में स्थिति सुधरती दिख रही है।यूपीए की बात करें तो बीते चुनाव में उसे 26.1 प्रतिशत वोट मिले थे। यह गठबंधन बीजेपी से चुनाव हार गई थी।

सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव हुए तो 43 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को अपनी पसंद बता रहे हैं। यह बीजेपी के लिए राहत की बात है।
हालांकि, इस सर्वे में कांग्रेस के लिए भी खुशखबरी है। पार्टी को पसंद करने वालों के साथ-साथ राहुल गांधी की भी लोकप्रियता बढ़ी है।
27 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अगर आज चुनाव हुए तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। आपको बता दें कि 2019 में यह आंकड़ा 24 प्रतिशत था। बीते चार वर्षों में इसमें तीन प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

राहुल गांधी की लोकप्रिया बढ़ने का एक कारण उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी है। सर्वे में शामिल 26 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वह हमेशा से उन्हें पसंद करते हैं।वहीं, 15 प्रतिश लोगों का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद उन्हें पसंद करने लगे हैं। 16 प्रतिशत लोग राहुल गांधी को पसंद नहीं करते हैं। 27 प्रतिशत लोगों की कोई राय नहीं थी।