श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की भव्यता से गूंज उठा कामठी शहर

भगवान श्रीराम जन्मोत्सव उत्सव समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा से पूरा कामठी शहर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। शहरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।

भगवान श्रीराम जन्मोत्सव उत्सव समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा से पूरा कामठी शहर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। शहरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।

समिति के अध्यक्ष जयराज नायडू और नवीन कामठी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री महेश आंधळे ने विधिवत पूजाअर्चना और आरती कर इस शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

यह भव्य शोभायात्रा गंज के बालाजी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई, जिसमें नगर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान, विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।

इस पावन अवसर पर नागपुर जिल्हा के पालक मंत्री एवं महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की विशेष उपस्थिति रही।

गांधी चौक पर श्री हनुमान जन्म उत्सव समिति द्वारा प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और विशाल आरती का आयोजन हुआ।

इस शुभ अवसर पर रामटेक लोकसभा सांसद श्री श्याम कुमार बरवे भी उपस्थित रहे।

शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई गंज के बालाजी मंदिर में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया। जुनी कामठी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रशांत जुमडे और नवीन कामठी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश आंधळे के मार्गदर्शन में पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

इस शोभायात्रा ने पूरे कामठी शहर को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया, और श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।