नागपुर में आज “ग्लोबल एक्सीलेंस बिजनेस आइकॉन अवॉर्ड 2026”, गौरव खन्ना होंगे शामिल!
नागपुर शहर आज एक भव्य और प्रतिष्ठित आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। व्यापार, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “ग्लोबल एक्सीलेंस बिजनेस आइकॉन अवॉर्ड 2026” का आयोजन आज 12 मई 2026 को नागपुर के रीजेंटा सेंट्रल होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। इस ग्रैंड इवेंट का आयोजन SJM Event Organization द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसे श्री जैन मेकओवर्स के संचालक धीरज जैन द्वारा आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि टीवी जगत के लोकप्रिय अभिनेता और बिग बॉस फेम Gaurav Khanna सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आज नागपुर पहुंच रहे हैं। “अनुपमा” जैसे सुपरहिट टीवी शो से देशभर में पहचान बना चुके गौरव खन्ना के आगमन को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजकों के अनुसार, इस अवॉर्ड शो में सिर्फ नागपुर ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से प्रतिभागी, बिजनेस आइकॉन, सोशल वर्कर्स और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में बिजनेस, सोशल वर्क, एजुकेशन, हेल्थ, फैशन, मीडिया और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को एक बड़ा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। देशभर से आने वाले मेहमानों और प्रतिभागियों की वजह से यह आयोजन नागपुर के सबसे चर्चित और बड़े इवेंट्स में से एक माना जा रहा है।

इस भव्य आयोजन में NGP News आधिकारिक मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। NGP News कार्यक्रम की विशेष कवरेज, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और हर बड़ी झलक दर्शकों तक पहुंचाएगा। मीडिया पार्टनर के रूप में मोहम्मद जीशान की भूमिका भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण रहने वाली है।