कामठी में बढ़ता मच्छरों का आतंक। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्या आधिकारी को ग्यापन।

नागपुर जिले के कामठी शहर के लोग इन दिनों मच्छरों के प्रकोप से बुरी तरह परेशान हैं। नालियों की सफाई न होने से जगह-जगह भरे नालों में भरी गंदगी से मच्छरों की फौज दिन दूनी रात चौगुनी बड़ रही है। लंबे समय से डीडीटी का छिड़काव न होने से मच्छरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों की रात की नींद हराम कर रखी है। इसी समस्या को लेकर राष्ट्रवाद कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर परिषद के मुख्याधिकारी साहब को निवेदन दिया गया जिसमे कामठी शहर में बढ़ते हुए मच्छरों के प्रकोप को रोकने बाबत चर्चा की गई। जिसमे मुख्याधिकारी संदीप बोरकर साहब ने आश्वाशन दिया के आज से कामठी शहर में फॉग मशीन घुमा कर मच्छरों को रोकने का प्रयास किया जायेगा जिसमे प्रमुख उपस्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कामठी शहर अध्यक्ष शोएब असद और राष्ट्रीय सचिव नौशाद सिद्दीकी अल्पसंख्यक विभाग, और तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। NGP news द्वारा कुछ डॉक्टरों से चर्चा करने बताया गया की मच्छरों के कारण शहर में मलेरिया और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा पैदा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। अपको बता दें कि 2 महीना हो चला है जब नगर परिषद कामठी का कार्यकाल खत्म हो चुका है और प्रशासकीय राज शुरू है ऐसे में कामठी शहर की व्यवस्ता बनाए रखना चिन्ता का विषय बना हुआ है।