बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड सिनेमा से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर के निधन की खबर उनके दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने दी है। जो सतीश कौशिक के 45 सालों से दोस्त थे। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी और सतीश कौशिक की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर किया है।

जिसमें दोनों को पर्दे के पीछे खड़े हुए देखा जा सकता है। अनुपम खेर ने दुख जताते हुए लिखा, “जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ॐ शांति !” सतीश कौशिक के निधन से अनुपम खेर कमजोर हो गए हैं। आज उन्होंने अपने एक मित्र को खो दिया।

सतीश कौशिक के निधन से उनके परिवार और दोस्तों के साथ-साथ इंडस्ट्री को भी गहरा झटका लगा है। बता दें कि सतीश कौशिक एक एक्टर और फिल्म निर्देशक के साथ-साथ निर्माता, कॉमेडियन और स्क्रिप्ट राइटर भी थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी थी। साल 1983 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले वो थिएटर में काम कर चुके थे।

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल, 1956 को हरियाणा में हुआ था। साल 1985 में सतीश कौशिक की शादी शशि कौशिक से हुई थी। शादी के कई साल शशि कौशिक ने एक बेटे जन्म दिया था, लेकिन 1996 में 2 साल की उम्र में उनके बेटे का निधन हो गया था। जिससे सतीश कौशिक बुरी तरह से टूट गए थे। उनको इस सदमे से निकलने में काफी लंबा समय लगा था।