Untitled

नागपुर में छापरुनगर चौक के पास दिनदहाड़े कोयला व्यापारी के कर्मचारी से 9 लाख रु. लूट लिए गये . इस वारदात से व्यापारियों में खलबली मच गई है.

सीए एन. के. अग्रवाल कोयले का कारोबार करते हैं. उनका वैष्णादेवी चौक पर ऑफिस है. धनगवली नगर, पारडी निवासी अनिल नागोत्रा अग्रवाल की फर्म में कार्यरत है.

अग्रवाल की फर्म का छापरुनगर चौक स्थित एक्सिस बैंक शाखा में खाता है. अनिल ने दोपहर 2.30 बजे बैंक से 9 लाख रु. निकाले और उन्हें बैग में रखकर बाइक से ऑफिस के लिए निकला गया . उसने बैग बाइक की पेट्रोल टंकी पर रखा था.

अनिल का बाइक पर सवार दो युवक पीछा कर रहे थे.

छापरुनगर चौक के पास उन्होंने अनिल को धक्का दिया. अनिल बाइक सहित नीचे गिरा gya फिर , लुटेरे उससे बैग छीनकर भाग gaye .

अनिल ने उनका पीछा किया लेकिन लुटेरे काफी दूर चले गए थे. अनिल ने अग्रवाल को सूचना दी. इसके बाद लकड़गंज थाने जाकर शिकायत की. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे  नजर आए हैं.

लूटपाट की घटनाओं को लेकर पूर्व नागपुर के व्यापारी असुरक्षित महसूस नहीं  कर रहे हैं. 2 फरवरी को कोतवाली थाने के तहत एक हवाला कार्यालय की पार्किंग में रखी कार से दो करोड़ रुपए उड़ा लिए गए थे.

इसके पहले तहसील थाने में एक व्यापारी के एक्टिवा की डिक्की से नगदी तथा गहने उड़ा लिए गए. इन घटनाओं से व्यापारी अपराधियों के टारगेटहोने का पता चलता है.