भंडारा रोड पर बन रहे फ्लाईओवर से गिरी भैस, सुरक्षा को लेकर फिर खड़े हुए सवाल

भंडारा रोड पर पिछले कई सालों से बन रहे पारडी फ्लाईओवर अपनी लेटलतीफी और दुर्घटना के लिए चर्चा का विषय बना रहता है। वहीं एक बार फिर वह चर्चा में आ गया है। इस बार वह किसी दुर्घटना नहीं एक भैंस के कारण जनता में चर्चा का विषय बना गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां भैंस का एक बछड़ा फ्लाईओवर के पिलर में चढ़ गया है। वह काफी देर तक वहां रहा। आखिर में वहां से वह गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि, भैंस का बछड़ा फ्लाईओवर के पिलर इधर उधर घूम रहा है। थोड़ी देर घूमने के बाद वह निचे गिर गया। स्थनीय लोगों ने बताया कि, कैसे वह ऊपर पहुंचा किसी को नहीं पता, जिसको लेकर लगातार चर्चा शुरू है। स्थानीयों ने बताया कि, यहां पर सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। कोई भी फ्लाईओवर पर चढ़ जाता है। स्थनीय लोगों की माने में गिरने से भैस की मौत हो गई है।

पिछले कई सालों से पारडी फ्लाईओवर का काम चल रहा है। लेकिन इसके काम की गति बेहद धीमी है। जिसको लेकर समय-समय पर जनता अपना रोष व्यक्त करती रहती है। पिछले वर्ष कलमना मार्किट छोर पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया था। जिसके बाद फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे।