नागपुर में फिर आई बारिश, रात भर बरसते रहे बादल

एक बार फिर नागपुर वासियों को मौसम के बदलते तेवर का सामना करना पड़ा है। जी हाँ बीते बुधवार से शहर में हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं आज भी यानी गुरूवार को शहर में दिन के तापमान में कमी और बारिश से सराबोर है।

बीते बुधवार को दोपहर करीब दो बजे से शहर में अचानक बादल छाए और फिर दिन भर बादल छाए रहे। वहीं दोपहर 2 बजे के बाद अचानक आधे घंटे तक तेज बारिश शुरू हुई जो रुक रुक कर चलती रही। वहीं देर रात को भी बारिश का सितम चालू रहा । इसी के साथ आज यानी गुरुवार को भी मद्धम बारिश जारी है। वहीँ इस बारिश के चलते कुछ स्थानों पर शहर की सड़कों पर जलजमाव भी देखा गया। बुधवार को अचानक हुई बारिश ने कुछ देर के लिए यातायात को बाधित कर दिया था।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को दोपहर में कहीं हल्की बौछार तो कहीं बूंदाबांदी हुई। कुछ समय के लिए हवा भी चली। बावजूद इसके न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। अचानक बदले मौसम से लोग हैरान हो गए। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16।7 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार(IMD, उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण नागपुर समेत विदर्भ में मौसम का मिजाज बदल गया है। फिलहाल पश्चिमी हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में एक-दो दिन ठंड से राहत मिल सकती है। 48 घंटे में उत्तर भारत से हवा आने की संभावना है। इसके बाद फिर ठंड का फिर एहसास हो सकता है। बुधवार देर रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

Published
Categorized as Nagpur