सफलता की ओर चलते रहिये…

सभी के जीवन में एक समय ऐसा आता है जब सभी चीज़ें आपके विरोध में हो रहीं हों और हर तरफ से निराशा मिल रही हो और आप उस मोड़ पर खड़े हो जहाँ सब कुछ ग़लत हो रहा होता है|

लेकिन सही मायने में, विफलता सफलता से ज़्यादा महत्वपूर्ण होती है | हमारे इतिहास में महापुरुष हुए हैं वो जीवन में सफल बनने से पहले लगातार कई बार फेल हुए हैं | जब हम बहुत सारे काम कर रहे हों तो ये ज़रूरी नहीं कि सब कुछ सही ही होगा| लेकिन अगर आप इस वजह से प्रयास करना छोड़ देंगे तो कभी सफल नहीं हो सकते |

हेनरी फ़ोर्ड, जो बिलियनेर और विश्वप्रसिद्ध फ़ोर्ड मोटर कार कंपनी के मलिक हैं | सफल बनने से पहले फ़ोर्ड पाँच अन्य बिज़निस मे फेल हुए थे | कोई और होता तो पाँच बार अलग अलग बिज़निस में फेल होने और कर्ज़ मे डूबने के कारण टूट जाता| लेकिन फ़ोर्ड ने ऐसा नहीं किया और आज एक बिलिनेअर कंपनी के मलिक हैं |

अगर विफलता की बात करें तो थॉमस अल्वा एडिसन का नाम सबसे पहले आता है| लाइट बल्व बनाने से पहले उसने लगभग 10,000 विफल प्रयोग किए थे |

अल्बेर्ट आइनस्टाइन जो 4 साल की उम्र तक कुछ बोल नहीं पाते थे और 7 साल की उम्र तक निरक्षर था | लोग उनको दिमागी रूप से कमजोर मानते थे लेकिन अपनी वो दुनिया के सबसे बड़े साइंटिस्ट बने |
अगर हेनरी फ़ोर्ड पाँच बिज़नेस में फेल होने के बाद निराश होकर बैठ जाता, या एडिसन 9,999 असफल प्रयोग के बाद उम्मीद छोड़ देता और आईन्टाइन भी खुद को दिमागी कमजोर मान के बैठ जाता तो क्या होता?
हम बहुत सारी महान प्रतिभाओं और अविष्कारों से अंजान रह जाते |
इसलिए किसी महान व्यक्ति ने ये कहा है की
जीतने वाले कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी जीत नहीं सकते

अगर किसी काम में असफल हो भी गए हो तो क्या हुआ ये अंत तो नहीं है ना, फिर से कोशिश करो, क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
असफलता तो सफलता की एक शुरुआत है, इससे घबराना नहीं चाहिये बल्कि पूरे जोश के साथ फिर से प्रयास करना चाहिये.

हिरन के दौड़ने की क्षमता करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं बाघ के दौड़ने की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है। लेकिन फिर भी बाघ हर बार हिरण का शिकार कर लेता है।
क्योँकि
हिरण के मन में डर होता है कि वह बाघ से जीत नहीं पायेगा और इसी डर की वजह से वह बार -बार रुक कर पीछे मुड़कर देखता है। हिरण के मन का डर उसकी रफ़्तार को कम कर देता है, और बाघ उसका शिकार कर लेता है।

मन का डर हमेशा हमें आगे बढ़ने से रोकता है। जिस व्यक्ति के मन में हार जाने का डर है, वह कभी भी अपनी पूरी क्षमता से काम कर ही नहीं सकता। उसका मन उसको हमेशा कमजोर होने का अहसास कराता रहेगा।

आप चाहें किसी भी फिल्ड में हों और आप चाहें कोई भी कार्य कर रहे हों, आपको अपने मन को जीतना बहुत जरूरी है क्यूंकि जो व्यक्ति मन से हार जाता है वो अपार क्षमता होने के बावजूद कभी सफल नहीं हो सकता।

अपनी सफलता के लिए खुद को झोंक दीजिये, अपनी असफलता के बारे में सोचना ही छोड़ दीजिये क्यूंकि आपके पास असफल होने का कोई ऑप्शन ही नहीं है। खुद को असफल होने का कोई ऑप्शन ही मत दो, डरो नहीं कोई भी समस्या आपकी क्षमता से बड़ी नहीं है। जुट जाइये, सफलता आपकी राह देख रही है।