500 मज़दूर के लिए केवल 20 केन पानी

कोयला खदान की स्थिति: वाटर कूलर हुए खराब, लोगो की स्वास्थ अब खतरे में

कामठी के कोयला खदान में 556 मज़दूर काम करते हैं. परंतु इन मज़दूरों के लिए दिन में सिर्फ 20 केन ठंडा पानी मांगा जाता है. इसलिए मज़दूरों को बोरवेल का पानी पीना पड़ रहा है| यहां पर स्थित एक वाटर कूलर है वो भी बंद है. पानी में कोयले के अंश दिखाई देने से मज़दूरों ने प्रशासन के विरोध में रोष व्यक्त कर शुद्ध पानी देने की मांग की है|

सिर्फ 20 लीटर क्षमता वाले केन से दिन भर केवल 4 व्यक्ति पानी पी सकते हैं. 10 केन का उपयोग अधिक से अधिक 40 से 50 व्यक्ति कर सकते हैं. शेष 50 कामगारों को पानी कैसे दे यह काफी बड़ा सवाल कोयला खदान में उपस्थित हुआ है| सुबह 6 से शाम 4 बजे तक दोपहर 2 से रात 10 और रात 10 से 6 बजे तक अलग अलग शिफ्ट में काम करते हैं|

कोयला खदान परिसर होने से बोरवेल का पानी दूषित है, अनेक कर्मचारियों के स्वास्थ्य की समस्या की व्यथा मज़दूरों ने व्यक्त की. वाटर फिल्टर में मटीला पानी है. 3 माह से वाटर फिल्टर भी बंद है. माह भर पूर्व दिन में सिर्फ 3 ही केन दी जाती थी. इस चैन की संख्या अब 20 की है, तो भी वह काफी कम है. सभी कामगारों को शुद्ध पानी मिले इसके लिए वाटर कूलर लगाया जाए ऐसी मांग मज़दूरों ने की है