उपचुनाव में राजनीति; दिन दहाड़े बाटे गए रूपए

नागपुर
जिला परिषद उपचुनाव में भाजपा ने हार नहीं मानी। भाजपा पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर पद और सत्ता के दुरुपयोग का इलज़ाम लगाया है। बकौल बावनकुले- जिप उपचुनाव में खुलेआम रुपए बांटे गए। बावनकुले ने कहा की इसको लेकर मैंने पुलिस अधीक्षक को 10 मैसेज भेजे, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। मनपा चुनाव में ऐसा नहीं होने िदया जाएगा। रुपये बांटने की स्थिति में पुलिस कोई एक्शन नहीं लेगी, तो भाजपा के कार्यकर्ता कमांडर की भूमिका में चुनाव क्षेत्र में तैनात रहेंगे। सोमवार को पत्रकार वार्ता में बावनकुले बोल रहे थे।

खर्च किए डेढ़ करोड़ :
जिप उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जो परिणाम आए हैं, उससे यह नहीं कहा जा सकता है कि भाजपा पराजित हुई है। नामांकन को लेकर स्थिति साफ नहीं होने से एक सीट पर ज़रूर नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया है। एक जिप सर्कल में अंदाजन डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए गए। 18 से 20 रेत माफिया तैयार किए गए हैं। उन माफियाओं के भरोसे ही कांग्रेस ने सत्ता पाई है। कामठी कृषि उपज बाजार समिति के चुनाव में भी ऐसा ही हुआ। प्रत्येक मतदाता को 5 हजार रुपए देने का प्रयास किया गया।