नागपुर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला, 6 मार्च को अमेरिका से लौटा था।

मिली जानकारी के अनुसार ,ये 45 वर्षीय व्यक्ति हाल में 6 मार्च को ही अमेरिका से भारत लौटा है। इसी बीच बुखार की शिकायत के बाद उसने मेयो अस्पताल से संपर्क किया। उसके खून के नमूने अन्य दो व्यक्तियों के नमूनों के साथ प्रयोगशाला भेजे गए थे।

नागपुर शहर में कोरोना के 7 संदिग्धों में एक के कोरोना बाधित होने की पुष्टि हो गयी है। नागपुर के कलेक्टर रविन्द्र ठाकरे ने इसकी अधिकृत जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि नागपुर शहर के मेडिकल मेयो के साथ ही रेलवे अस्पताल में कोरोना के लिए विशेष वार्ड बनाये गए है लेकिन अब तक किसी भी संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव नही आयी थी।

बुधवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। मिली जानकारी के अनुसार ,ये 45 वर्षीय व्यक्ति हाल में 6 मार्च को ही अमेरिका से भारत लौटा है। इसी बीच बुखार की शिकायत के बाद उसने मेयो अस्पताल से संपर्क किया। उसके खून के नमूने अन्य दो व्यक्तियों के नमूनों के साथ प्रयोगशाला भेजे गए थे।

बुधवार की रात 9.30 बजे दौरान जांच रिपोर्ट आई तो 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।