बावनकुले फसे काला धन रखने के मामले में….
भाजपा नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने करोड़ों रुपए की बेनामी काली संपत्ति जुटाई है . मैं इसका गवाह हूं . यह सनसनीखेज आरोप बावनकुले की पत्नी के भांजे सूरज तातोड़े ने सोमवार को पत्रपरिषद में लगाया . सतीश उके ने सूरज तातोड़े को नागुपर लाकर पत्रपरिषद का आयोजन किया . तातोड़े ने आरोप लगाया कि बावनकुले जब ऊर्जा मंत्री थे , तब उनके नागपुर और मुंबई स्थित बंगले पर वह काम करते थे . ठेकेदारों से मिले भ्रष्टाचार के पैसे बावनकुले उन्हीं के पास रखते थे . दो वर्ष में करीब 100 करोड़ का काला धन बावनकुले ने रखने के लिए दिया था . कुछ कंपनियों से बावनकुले ने पैसे लिए थे . आरोप है कि कालाधन में से 30 लाख रुपए नहीं देने पर उन्होंने काम पर से निकाल दिया . नागपुर में पांच फ्लैट , चार कार और एक कंपनी के शेयर बावनकुले ने जबरन अपने नाम पर करवाए hai
चंद्रशेखर बावनकुले ने संबंधित मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम मैं कर रहा हूं . इसी वजह से पटोले के वकील अधि . सतीश उके ने मेरे एक रिश्तेदार को पकड़कर बेबुनियाद आरोप लगवाया है . यह सब पटोले के इशारे पर किया जा रहा है . इस संदर्भ में मंगलवार को विस्तार से स्पष्टीकरण दूंगा . तातोड़े का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है . उनके साथ कभी भी कोई भी आर्थिक व्यवहार नहीं किया गया है . अधि . उके निरंतर कोई न कोई मुद्दे पर मुझे ब्लैकमेल करने का प्रयास . कर रहे हैं ..